फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिठाला में 500 झुग्गियां जलीं, सैकड़ों हुए बेघर

Tue, 06 Dec 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आग में जलीं झुग्गियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजय विहार के रिठाला स्थित झुग्गी बस्ती में रविवार देर रात आग लग गई। इसमें 500 झुग्गियां जल गईं, जिससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल की 30 गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए झुग्गी वासियों ने दमकल कर्मियों पर पथराव कर दिया। पथराव में एक दमकलकर्मी मामूली रूप से जख्मी हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे पुलिस को रिठाला स्थित झुग्गी बस्ती में आग लगने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। पुलिस ने आग में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इस बीच दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। लोग दमकल कर्मियों से अपनी-अपनी झुग्गी को बचाने की मांग करने लगे, लेकिन एक साथ गाड़ियों के मौके पर नहीं पहुंचने से दिक्कत आ रही थी। दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए लोग हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

​ठंड से ठिठुरते रहे बच्चे

आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : amar ujala
फिर गाड़ियों पर पथराव कर दिया, जिससे एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और फायर ऑपरेटर संदीप को चोट लगी। हालांकि कुछ देर बाद ही दमकल की 30 गाड़ियों पहुंचीं और चार घंटे बाद आग बुझाई जा सकी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक झुग्गी से आग की शुरुआत हुई और कई सिलेंडरों के फटने से आग फैल गई।

​ठंड से ठिठुरते रहे बच्चे, प्रशासन राहत कार्य में जुटा
झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों का कहना है कि आग में उनका सारा सामान जल गया। उनके पास शरीर में पहना हुआ एक कपड़ा ही रह गया है। खाने का कोई सामान नहीं बचा। आग पर काबू पाए जाने के बाद प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया, लेकिन सुबह के समय यहां रहने वाले छोटेे बच्चे ठंड से ठिठुरते नजर आए। एसडीएम तपन झा का कहना है कि सरकार की तरफ से राहत के इंतजाम किए जा रहे हैं। इनके लिए टेंट की व्यवस्था की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें