फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की हशीश संग दो तस्कर दबोचे, कीमत करीब 50 लाख रुपये

Tue, 20 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साढ़े बारह किलो हशीश के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हशीश की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। मादक पदार्थ की ये खेप हिमाचल प्रदेश से दिल्ली होकर गोवा जा रही थी। गोवा में इसे नववर्ष पर होने वाली पार्टियों में सप्लाई किया जाना था। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुशवाहा के अनुसार स्पेशल सेल को कुछ दिनों पहले सूचना मिली थी कि रमेश नाम का ड्रग्स तस्कर दिल्ली, मुंबई व गोवा में नव वर्ष को लेकर होने वाली पार्टियों के लिए मजनूं का टीला से मादक पदार्थ सप्लाई कर रहा है।

19 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि रमेश अपने साथियों के साथ हशीश की खेप लेकर दिल्ली पहुंचेगा। पुलिस टीम ने चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सामने स्थित हनुमान अखाड़ा आउटर रिंग रोड पर घेराबंदी कर रतन बहादुर सिंह उर्फ रमेश उर्फ चाचा और शानूराम उर्फ हुकमचंद उर्फ शानू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इनके कब्जे से साढ़े बारह किलो हशीश बरामद की गई। इनके कब्जे से सेंटरो कार बरामद की गई। शानूराम पेशे से ड्राइवर है। वह कार में खेप को दिल्ली लेकर आया था। उसे एक खेप पहुंचाने के 25 से 30 हजार रुपये मिलते थे।

करीब 15 दिन पहले उसकी मुलाकात रतन बहादुर सिंह से हुई थी। रतन बहादुर के कहने पर वो मनी कलां, कुल्लू हिमाचल प्रदेश से हशीश लेकर आया था। मूलरूप से नेपाल निवासी रतन बहादुर करीब 12 वर्ष पहले दिल्ली आया था।

हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता था। इस दौरान वह एक ड्रग्स तस्कर के संपर्कमें आया और फिर हिमाचल प्रदेश से दिल्ली, गोवा, मुंबई समेत देश के अन्य हिस्सों में हशीश सप्लाई करने लगा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें