फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलगप्पे नहीं खिलाने पर युवक को 18 बार गोदा था चाकू, 5 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Apr 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
golgappa vender murder
विज्ञापन
दिल्ली के मंगोलपुरी में गोलगप्पे देने से मना करने युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों में दो नाबालिग है।
विज्ञापन


आरोपियों ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक चाकू बरामद किया है। पकड़े गये दो आरोपियों पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं और एक आरोपी मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश है। 

जिला पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि 9 अप्रैल की देर रात मंगोलपुरी में रहने वाले राजू उर्फ गोलगप्पा(24) को कुछ लोगों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने उसे 18 चाकू मारे थे।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि राजू अपने पिता राधेश्याम के साथ मिलकर पत्थर मार्केट में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। 9 अप्रैल की रात दुकान बंद करने के बाद पिता-पुत्र घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने राजू को रोककर गोलगप्पा खिलाने के लिए कहा। 

गोलगप्पा नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू के भाई उमेश ने पुलिस को सभी छह आरोपियों के नाम बताए। 

थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को तड़के चार बजे आरोपियों के रोहिणी सेक्टर एक के अवंतिका पार्क में होने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने वहां पहुंच कर मंगोलपुरी निवासी विक्की, अनिल, बीनू और दो नाबालिग को दबोच लिया। इनके पास से दो चाकू बरमाद कर लिए। 

पूछताछ में पता चला कि राजू पर विक्की और अरविंद ने चाकू से वार किए थे। विक्की, अनिल, अरविंद और एक नाबालिग ने शराब का सेवन कर घर जा रहे थे। इसी दौरान राजू को देखकर उनलोगों ने गोलगप्पा खिलाने के लिए कहा। राजू के मना करते ही विक्की और अरविंद ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। 

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि विक्की पर छह मामले दर्ज हैं। वहीं अनिल पर 15 मुकदमें दर्ज हैं। वह मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश है। बीनू स्नातक की पढ़ाई कर रहा है और उसके पिता आगरा के जूते बनाने की फैक्टरी में काम करते हैं। पुलिस अरविंद की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें