फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नाबालिगों ने 15 साल की लड़की से किया गैंग रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना तिगांव क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपी भी नाबालिग हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद लड़की बेहोश हो गई थी। उसके बाद चारों लड़के उसे वहीं बेहोश छोड़कर भाग गए थे। होश आने के बाद उसने इस घटना का खुलासा किया।

आरोपी, लड़की के क्षेत्र से ही हैं और उसने सबकी पहचान भी की है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के बयान पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

कोर्ट ने दोषियों को बाल सुधार गृह भेजा

रविवार को थाना तिगांव में दी शिकायत में पीड़ित नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि 4 अप्रैल की रात को वह शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसी क्षेत्र में रहने वाले चार लड़के रवि, अनिल, सुनील और जीतू (सभी काल्पनिक नाम) ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बाद में बेहोश हो गई थी। सभी आरोपी उसे वहां छोड़कर फरार हो गए। उसकी शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को पकड़ कर जुवेनाईल कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें