फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी मैनेजर से लूटे 4.18 लाख रुपये

Sat, 18 Nov 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गैस गोदाम पर बैठे मैनेजर से शुक्रवार सुबह हथियार बंद चार बदमाशों ने 4.18 लाख रुपये लूट लिए। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। गोदाम पर सीसीटीवी कैमरे तो लगे थे, लेकिन सभी खराब पड़े थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूर्व सरपंच सुल्लू की सेक्टर-5 में शीतला गैस एजेंसी है। इसका सिलेंडर गोदाम अशोक विहार में है। शुक्रवार सुबह गोदाम पर मैनेजर पवन कुमार अन्य एक कर्मचारी के साथ बैठा हुआ था।

सिलेंडर की रकम जमा कराने के लिए वह गोदाम में कैश गिन रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान नकाबपोश बदमाश आए और उन्हें हथियार दिखाते हुए उनके हाथ से नकदी छीन ली। तीन बदमाश गोदाम के अंदर प्रवेश कर गए थे जबकि एक बाहर ही खड़ा था।
विज्ञापन


बदमाशों ने रुपये छीनने के बाद गोदाम को बाहर से बंद कर दिया और फरार हो गए। आरोपी किस वाहन पर आए थे, इसका उन्हें कोई पता नहीं लगा है। इसकी सूचना उन्होंने गोदाम मालिक व पुलिस को दी।

सेक्टर-5 थाना पुलिस सहित पालम विहार अपराध शाखा भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखनी चाही तो पता लगा कि यह खराब पड़े हैं।

ऐसे में पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। सेक्टर-5 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें