सीबीआई अधिकारी बनकर महिलाओं से ज्वेलरी ठगने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास से हजारों की नगदी और ज्वेलरी बरामद की गई है। चारों ने टीएचए में तीन और दिल्ली में कई वारदातें की हैं।
उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए ठगों ने 12 मई को वसुंधरा सेक्टर-11 में वृद्ध महिला और राजेंद्र नगर में एक महिला से खुद को सीबीआई अधिकारी बनकर ज्वैलरी ठग ली थी।
उन्होंने बताया कि सर्विलांस और मुखबिर की मदद से चारों को वसुंधरा सेक्टर चार मेवाड़ के पास से दबोच लिया गया। इनके पास से सोने के दो कंगन, एक चेन, एक अंगूठी और पांच हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है।
चारों ने टीएचए में तीन और दिल्ली में एक ठगी की वारदात की बात कबूली है। पकड़े गए बदमाशों में फैय्याज, मोहसिन, मोहम्मद अली और इमरान निवासी निजामुद्दीन दिल्ली को जेल भेज दिया गया है।
इस तरह करते थे वारदात
चारों युवक महिलाओं को रोककर खुद को सीबीआई अधिकारी बताते थे। अपराध होने का डर दिखाकर महिला के जेवर उतरवाकर एक कागज में रखवा देते थे। चुपके से उस कागज में से जेवरात गायब कर दिए जाते थे।