नूंह के गांव शमशाबाद खेंचातान में कलियुगी बाप पर नाबालिग बेटी माह से तीन माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग लड़की के मेडिकल में रेप कि पुष्टि हो गई है। आरोपी पिता अभी पुलिस की पकड़ से बहार है। फिलहाल पीड़ित अदालत के आदेश पर गांव शमशाबाद निवासी शमशुदीन के घर पर रह रही है।
अब्बास निवासी शमशाबाद खेंचातान अपने परिवार के साथ करीब चार महीने पहले पंजाब में कपास तोड़ने कि मजदूरी करने के लिए गया था। पीड़ित ने बताया कि वहां कुछ दिन बाद ही रात के करीब एक बजे उसके पिता ने पहली बार उसके साथ जबर्दस्ती की। उसने घटना के बारे में मां, बहन और बहनोई को बताया तो उन्होंने भी लोक-लाज और कपास मालिक किसान के भगा देने का डर दिखाकर उसे चुप करा दिया।
उसके बाद अब्बास पंजाब में करीब डेढ़ माह तक दुष्कर्म करता रहा। करीब एक महीने पहले पंजाब से गांव लौटने पर भी उसकी हरकत नहीं रुकी। पीड़ित गांव में किसी से कुछ कहे ना, इसलिए उसे घर में ही बंद रखा जाता था। 25 दिसंबर की रात पीड़ित जैसे-तैसे भागकर पड़ोसी शमशुदीन के घर पहुंची। उसने आपबीती शमशुदीन और उसकी पत्नी को बताई।