फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूटे 36.50 लाख, नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Wed, 17 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने नंद नगरी इलाके में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 36.50 लाख रुपये लूट लिए।  कर्मचारी दुर्गापुरी चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में तीन दिन का कैश जमा कराने जा रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआत जांच में वारदात में किसी जानकार का हाथ होने की बात कही जा रही है। पुलिस के मुताबिक जीटीबी रोड पर अर्शिता नाम से इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है।

छुट्टी होने के कारण तीन दिन का कैश बैंक में जमा करना था। मंगलवार सुबह करीब 11.15 बजे पेट्रोल पंप के कर्मचारी अरविंद कुमार (32), विनोद  त्यागी (35), नरेंद्र कुमार (30) और वीर सिंह उर्फ मनोज (28) कार से कैश लेकर दुर्गापुरी स्थित बैंक जा रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच जैसे ही इनकी कार नत्थू कालोनी फ्लाईओवर पर पहुंची, अचानक बाइक सवार चार युवकों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने बाइक से उतरकर पिस्टल की बट से खिड़की का शीशा तोड़ दिया। 
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने धमकी देकर लूटे पैसे

लूट - फोटो : अमर उजाला
नकाबपोश बदमाश बाइक से उतरे और गोली मारने की धमकी देकर बैग लूट लिया। वारदात के समय एक बदमाश का नकाब मौके पर गिर गया। बाद में सभी बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर नत्थूपुरा की गलियों में फरार हो गए। 

कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप के मालिक व पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही घटनास्थल पर जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस चारों कर्मचारियों के अलावा पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। 

उत्तर-पूर्वी जिला  के पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी जानकार का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें