ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में मंगलवार की शाम को एक फ्लैट में आपत्तिजनक कार्य होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
सोसायटी में अवैध गतिविधि होने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि पास में ही दो कारों में टक्कर होने के बाद एक कार का चालक खुद को बचाने के लिए वहां से भागकर एक फ्लैट के पास छुप गया।
यह भी पढ़ें: भाभी की बहन पर रखता था बुरी नजर...
पीछा करती पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसी दौरान वहां जमा लोगों ने आरोप लगाया कि उस फ्लैट में आपत्तिजनक कार्य होता है।
सूचना मिलने पर सीओ प्रथम अनुराग सिंह भी वहां पहुंच गए। इस फ्लैट में तीन लड़कियां, एक महिला और तीन युवक थे। पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई।
यह भी पढ़ें: इस डॉक्टर की शर्मनाक करतूत सुनकर चौंक जाएंगे आप
सीओ अनुराग सिंह का कहना है कि यह मामला मारपीट का लग रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। सीओ का कहना है कि अभी तक मामला आपत्तिजनक कार्य का नहीं लग रहा है। जांच के बाद ही हकीकत पता चलेगी।