सेक्टर-49 में एक कंपनी
कर्मचारी का एटीएम कार्ड चोरी कर उसके अकाउंट से 25 हजार रुपये निकाल लिए
गए।
पुलिस स्टेशन सेक्टर-49 में पीडि़त ने एटीएम से कैश निकाले जाने की
शिकायत दी है। सेक्टर-49 एसएचओ वी. के. यादव ने बताया कि बिहार के छपरा
निवासी रमेश कुमार परिवार समेत सलारपुर में रहते हैं।
वह ग्रेटर नोएडा
स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। रमेश का भंगेल स्थित पीएनबी में
खाता है। गुरुवार सुबह वह ड्यूटी पर गए थे। डिस्चार्ज हो जाने के कारण
उनका मोबाइल बंद हो गया थ।
यह भी पढ़ें: मोबाइल बैंकिंग करते हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें
दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने अपना मोबाइल फोन ऑन
किया तो तीन मेसेज रिसीव हुए। एसएमएस पढ़ते ही रमेश के होश फाख्ता हो गए। उनके अकाउंट से सुबह 6 बजकर 50 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट के बीच तीन बार में
25 हजार रुपये एटीएम से निकाले गए थे।
सलारपुर गांव निवासी रमेश कुमार का एटीएम दो दिन पहले चोरी हो गया था। उनके अकाउंट से तीन बार में 25 हजार रुपए निकाले गए।
इस दौरान रमेश कुमार का मोबाइल बंद था, जिसकी वजह से उन्हें ट्रांजिक्शन की जानकारी नहीं मिल पाई। मूल रूप से छपरा(बिहार) के रहने वाले रमेश ने थाना सेक्टर-49 पुलिस में शिकायत की है।