फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटपडग़ंज में निजी कंपनी के दफ्तर में डाका, 25 लाख लूटे

Mon, 27 Mar 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

----
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटपडग़ंज औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात हथियारबंद नकाबपोश छह बदमाशों ने निजी कंपनी के दफ्तर में डाका डाला। तमंचों, पिस्टल व डंडों से लैस छह बदमाशों ने कंपनी के कैश काउंटर से करीब 25 लाख रुपये लूट लिये।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने कंपनी के सिक्योरिटी कार्ड को पिस्टल की बट मारकर जख्मी कर दिया। सिर में चोट लगने के बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद बदमाश चंद ही मिनटों में मौके से फरार हो गए। खबर मिलने के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

घटना कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन


पूर्वी जिला के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वारदात पटपडग़ंज औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर-194 में हुई। यहां इंस्टकार्ट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड नामक निजी कंपनी है। कंपनी अलग-अलग कंपनियों द्वारा ऑन लाइन बुक हुए सामान को ग्राहकों तक डिलीवरी का काम करती है।

रोजाना ही कंपनी के कैश काउंटर में लाखों का कैश मौजूद होता है। शनिवार रात करीब पौने आठ बजे कंपनी के दफ्तर में छह नकाबपोश बदमाश घुस गए। गार्ड ने बदमाशों का विरोध किया तो उसे पिस्टल की बट मारकर जख्मी कर दिया गया। इसके बाद बदमाश सीधे अंदर घुसे।

अंदर पहुंचते ही बदमाशों ने हथियारों के बल पर सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बदमाश सीधे कैश काउंटर पहुंचे। वहां से करीब 25 लाख रुपये एक बैग में डालकर बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कंपनी परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

किसी जानकार का हाथ होने की आशंका...

- फोटो : ब्यूरो
शुरूआती जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि वारदात को किसी कर्मचारी या अन्य किसी स्टॉफ की मदद से अंजाम दिया गया है। बदमाशों को अंदर घुसने के बाद अच्छी तरह पता था कि कैश कहां रखा होता है।

इसलिए बिना देर किए बदमाश कैश काउंटर पर पहुंचे और उन्होंने कैश निकाला और फरार हो गए। पुलिस ने कंपनी प्रशासन से सभी कर्मचारियों के लिस्टल व उनके मोबाइल नंबर मांगे है। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने रविवार को कंपनी के कुछ लोगों से पूछताछ भी की।

महज दो मिनट में दिया वारदात को अंजाम...
निजी कंपनी के दफ्तर में हथियारबंद छह बदमाशों ने महज दो मिनट में अंजाम दे दिया। कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखतने पर पता चलता है कि बदमाश कंपनी में 7.48 बजे दाखिल हुए। इसके बाद 7.50 पर वह लूटपाट के बाद जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने डीवीआर और फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें