फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में आग लगाकर 19 हजार रुपये छीने

Wed, 05 Jul 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

का आरोप
जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव जौरासी में दो व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर बाइक में आग लगा देने व 19 हजार रुपये छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कर्मबीर पुत्र धनपत निवासी गांव जौरासी थाना तावडू ने बताया कि वह अनुसूचित समाज से संबंध रखता है। उसने एक बाइक गांव निवासी सतबीर से खरीदी थी।

पीड़ित का आरोप है कि गत 31 मार्च की शाम 6 बजे जितेन्द्र व राहुल निवासी गांव जौरासी ने उसके उसके ऊपर हमला कर उसके 19 हजार रुपये व उसकी बाइक को छीन कर ले गए। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


बाद में आरोपियों ने उसकी बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर दो नामजद के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें