फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/जहानाबाद (पीलीभीत)। सितारगंज नेशनल हाईवे पर जहानाबाद के बाद रोडवेज बस अचानक सामने आने पर डीसीएम अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम के क्लीनर 19 वर्षीय कपिल की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के रुद्रपुर क्षेत्र के दूधिया नगर कॉलोनी निवासी बाबूराम का पुत्र कपिल कैनाल कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता के डीसीएम पर क्लीनर था। मंगलवार देर शाम आम की खेप लेकर दोनों डीसीएम से बिहार जाने को निकले। डीसीएम संजय गुप्ता चला रहे थे। सितारगंज हाईवे पर जहानाबाद पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रही रोडवेज बस से बचाने के चक्कर में डीसीएम अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर कपिल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक बड़ा भाई अनिल और एक विवाहित बहन राधा है। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पिछले छह माह से वह संजय गुप्ता के डीसीएम बतौर क्लीनर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें