फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की देखभाल के लिए रूकी 16 वर्षीय किशोरी से संजय गांधी अस्पताल में रेप

Tue, 26 Apr 2016 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजय गांधी अस्पताल
विज्ञापन
मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल के नर्सिंग अर्दली ने पीड़िता को एक कमरे में खींचकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिकायत मिलने पर मंगोलपुरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता परिजनों के साथ बेगमपुर इलाके में रहती है। पीड़िता के छोटे भाई का संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार रात पीड़िता के दूसरे भाई की तबीयत खराब होने की वजह से उसके परिजन घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता अस्पताल में भाई की तीमारदारी के लिए रुक गई

- फोटो : DEMO Pics
पीड़िता अस्पताल में भाई की तीमारदारी के लिए रुक गई। आरोप है कि देर रात पीड़िता के भाई की तबीयत बिगड़ गई। वह वार्ड से निकलकर डॉक्टर को बुलाने के लिए गई।

इसी दौरान उसे अकेली देख नर्सिंग अर्दली मंजीत (24) ने उसे एक कमरे में खींच लिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता ने अन्य मरीज की महिला तीमारदार को आप बीती सुनाई।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मंजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें