फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर हड़पे 16 लाख रुपये, पुलिस को दी शिकायत 

Sat, 18 Mar 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार


आरोपी गुजरात के बड़ौदा का रहने वाला है 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर एक युवक ने अपनी एक सहपाठी से 16 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि युवक ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सेक्टर-7 पुलिस में दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह वर्ष 2010 में गुजरात में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। वहां पर जिला बड़ौदा का रहने वाला ईशान मुकेश कुमार पटेल भी पढ़ता था। ईशान ने पीड़ित से रुपयों की मदद मांगी तो उसने उसकी मदद करनी शुरू कर दी।

ईशान अमरीका में पढ़ाई करना चाहता था। इसके लिए उसे 10 लाख रुपये की जरूरत थी। उसने बाद में शादी का झांसा देकर 10 लाख रुपये ले लिए और सनातन धर्म मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन


आरोप है कि ईशान उसके घर में परिजनों की गैरहाजिरी में शारीरिक संबंध बनाता रहा और पैसे लेता रहा। बीते साल जनवरी में ईशान के माता-पिता को अपनी शादी के बारे में बता दिया तो उसकी मां ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वो जल्द सामाजिक तौर पर दोनों की शादी करा देंगी।

मार्च 2016 में ईशान के पिता मुकेश चिमनभाई पटेल ने भी उससे 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। इस तरह ईशान ने उसके परिवार से करीब 16 लाख रुपये हड़प लिए। लेकिन आरोपी ने न तो सामाजिक रूप से शादी की है और न ही उनके रुपये लौटाए हैं।

आरोपी ईशान और उनके पिता मुकेश के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच के लिए फाइल को महिला पुलिस को सौंप दिया है। अब कार्रवाई महिला पुलिस करेगी।- कुलदीप सिंह, एसएचओ, सेक्टर 7 थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें