शहर के एक बैंक ने सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने वाली कंपनी पर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि ड्यूटी पर केवल 15 सुरक्षा गार्ड हैं, जबकि बैंक से 27 सुरक्षा गार्डों के नाम पर वेतन लिया जा रहा है।
पुलिस ने बैंक अधिकारी की शिकायत पर सिक्योरिटी ऑफिसर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सुशांतलोक एरिया के अंतर्गत सेक्टर-44 में एचएसबीसी बैंक की शाखा है। बैंक के सहायक प्रबंधक विक्रम सेठ ने थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बैंक ने आउटसोर्सिंग पर 27 सुरक्षा गार्ड के लिए पेरिजी सिक्योरिटी कंपनी से संपर्क किया था।