फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम काटकर 14 लाख की चोरी

Sat, 08 Mar 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के छावला के समता एन्क्लेव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से चोरों ने 14 लाख रुपये उड़ा लिए। चोर मशीन को काटकर उससे नकदी निकाल कर फरार हो गए।
विज्ञापन


छावला थाने की पुलिस ने बैंक अधिकारियों की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने पुलिस को समता एन्क्लेव स्थित एटीएम में चोरी होने की सूचना दी।
विज्ञापन


पढ़ें: ये कैसा नशा, सगे भाई को कुल्हाड़ी से काट दिया

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि  एटीएम को गैस कटर से काटा गया था और लॉकर से रकम गायब थी। पुलिस ने बैंक अधिकारियों से पूछताछ की।

बैंक अधिकारियों ने एटीएम में बचे रकम की जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि घटना के समय एटीएम में 14 लाख रुपये थे। उसके बाद बैंक अधिकारियों ने थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


पढ़ें: मामूली विवाद में दिल्ली के लॉ स्टूडेंट की हत्या

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी के मामले में पुलिस को कुछ सुराग मिला है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें