फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वर्षीय बच्चे से बनाया अप्राकृतिक संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद से सटे नूंह शहर पुलिस ने गांव खेड़ला निवासी एक अबोध बालक के साथ कुकर्म (अप्राकृतिक संबंध) करने वाले एक आरोपी को बुधवार को काबू करने के बाद एक स्थानीय अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने नूंह पुलिस की ओर से इस शख्स के विरुद्ध दर्ज एक केस की सुनवाई करते हुए इसे 14 दिनों की हिरासत में केन्द्रीय कारागार भौंडसी भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह शख्स नूंह के निकटवर्ती गांव खेड़ला निवासी युनुस है, जिसने सितंबर माह के अंतिम पखवाड़े में इसी गांव के 11 साल उम्र के एक बालक के साथ रात के वक्त अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाया।

इस वारदात की शिकायत उस बालक की मां ने नूंह पुलिस के पास की। पुलिस ने उस बालक का मेडीकल मुआयना कराने के बाद आरोपित शख्स के विरुद्ध रपट नंबर 645 दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार को इसे काबू करने के बाद पुलिस ने एक स्थानीय अदालत में पेश कर दिया।
विज्ञापन


नूंह शहर पुलिस चौकी से संबंधित इस केस के जांच अधिकारी राधा रमन ने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी एएसआई जगदीश ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है। इस मामले में आरोपित शख्स के विरुद्ध आईपीसी की धारा 377 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन

पति पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

के सेक्टर पांच थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने रिश्ते के मामा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि घुमाने के बहाने से उसके मामा उसे फरीदाबाद ले गए। जहां पर उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक अशोक विहार फेज तीन में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि 20 अगस्त को उसके रिश्तेदार में मामा लगने वाले संजय कटारिया उसके घर आए। इस दौरान उसे युवती को घुमने के बहाने से अपने साथ ले गए। युवती का आरोप है कि फरीदाबाद में उसके मामा ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

जिसके बाद पारिवारिक दबाव के चलते वह इतने महीनों तक चुप रही। देर शाम महिला की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस में केस दर्ज होने के बाद से आरोपी मामा फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें