फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10-10 के नोट गिरा, पांच लाख उड़ाए

Thu, 20 Aug 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
10-10 के नोट गिराकर ठक ठक गिरोह के सदस्यों ने सरकारी कर्मचारी की कार से पांच लाख रुपये और दस्तावेज से भरा ब्रीफकेस निकाल लिया। सूचना पर कविनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि बैग मिल गया है, गायब रकम पांच लाख नहीं, बल्कि महज 20 हजार रुपये है। एफआईआर भी नहीं लिखाई गई है।

राजनगर में अजय उर्फ विजय गोयल रहते हैं। वह सरकारी कर्मचारी हैं, अमरोहा में कार्यरत हैं। बुधवार को वह बैंक में लॉकर के बारे में जानकारी करने ड्राइवर के साथ आरडीसी स्थित एक बैंक की शाखा में पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जानकारी क रने के लिए अजय बैंक में गए, बाहर ड्राइवर कार में उनका इंतजार कर रहा था। लॉकर के बारे में जानकारी करने के बाद अजय जब बैंक से बाहर निकले तो एक युवक ने उनसे कहा कि बैंक में कोई व्यक्ति उन्हें बुला रहा है।
विज्ञापन


अजय वापस बैंक गए। उधर अजय की सरकारी कार के पहियों के पास ठक ठक गैंग के सदस्यों ने दस-दस के नोट गिरा दिए।

अजय के ड्राइवर को 10-10 के नोट गिरे होने की जानकारी दी। ड्राइवर गाड़ी से बाहर निकलकर नोट उठाने लगा, इस दौरान गिरोह के सदस्यों ने कार में रखा अजय का ब्रीफ केस निकाल लिया।

इधर अजय को बैंक में जाकर पता चला कि उन्हें किसी ने नहीं बुलाया था, इसके बाद वह बैंक से बाहर आए तो ड्राइवर ने कार से बैग गायब होने की जानकारी दी।

अजय ने ठगी की सूचना कंट्रोल रूम में दी, कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची। चर्चा है कि कार से गायब हुए ब्रीफकेस में पांच लाख रुपये और कुछ दस्तावेज होने की बात अजय ने प्रत्यक्षदर्शियों को बताई थी।

उधर, चौकी इंचार्ज इलम सिंह ने मामले को मीडिया से छुपाने की कोशिश की। एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि विजय के बैग में महज 20 हजार रुपये रखे थे, वारदात के बाद उनका खाली बैग आरडीसी में ही पड़ा मिल गया है, पीड़ित ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई है।             
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें