फरीदाबाद के थाना मुजेसर क्षेत्र में चोरों ने एक जूस सप्लायर के घर से 1.40 लाख रुपये और आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-23 में रहने वाले नरदेव पैकेट बंद जूस सप्लाई करने का काम करते हैं। वह एक जुलाई को परिवार के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में गए थे।
पढ़ें- टक्कर मारने का विरोध किया तो मार दी गोली
जब वह दो जुलाई को वापस आए तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अलमारी में रखे हुए 1.40 लाख रुपये और आभूषण गायब हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली है।
महिला के गले से झपटी चेन
थाना सेंट्रल क्षेत्र में एक बाइक सवार ने महिला के गले से चेन झपट ली। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-14 में रहने वाली पूनम राठी ने बताया कि दो जुलाई को वह सेक्टर की मार्केट के पास से जा रही थीं। तभी अज्ञात बाइक सवार उनके गले की चेन खींचकर फरार हो गया। जिले में चेन स्नैचिंग की बढ़ती वारदातों से महिलाओं में भय व्याप्त है।