ग्रेटर नोएड में सोमवार रात में चूहड़पुर में चौथ वसूली के पैसा न देने पर छह लोगों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। उसके बाद मेडिकल स्टोर में आग लगी दी। व्यापारी ने मामले की शिकायत कासना कोतवाली में की है।
कासना निवासी रवि ने बताया कि उसका चूहड़पुर में मेडिकल स्टोर है। सोमवार शाम सात लोगों ने उससे चौथ का पैसा मांगा। उसने देने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर उसके साथ मारपीट की गई।
इसकी शिकायत करने के लिए वह कासना कोतवाली चला गया। रात में उसे आसपास के दुकानदारों से सूचना मिली की उसके मेडिकल स्टोर में आग लग गई।
सूचना पर दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रवि ने तीन लोगों को नामजद करते हुए अन्य और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ कासना कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मार्केट से ऑटो चोरी
ग्रेटर नोएडा में मंगलवार दोपहर में ग्राम हल्दौनी निवासी बनी सिंह ने अपना ऑटो तेजा मार्केट के सामने खड़ा किया था। मार्केट के अंदर सामान खरीदने के लिए चला गया। सामान लेकर वापस आया तो उसका ऑटो गायब था। बनी सिंह ने ऑटो चोरी की तहरीर कासना कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।