फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अपराध: विदेशी लोगों की संख्या बढ़ी, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के ताजा आंकड़ों में हुआ खुलासा

Fri, 08 May 2026 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के ताजा आंकड़ों को देखें तो 2024 में दिल्ली में विदेशियों के खिलाफ 201 एफआईआर दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया, जबकि 2023 में यह आंकड़ा महज 130 पर था। इसमें बढ़ोतरी देखी गई है
विज्ञापन
demo - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराध के मामले में विदेशी भी पीछे नहीं हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के ताजा आंकड़ों को देखें तो 2024 में दिल्ली में विदेशियों के खिलाफ 201 एफआईआर दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया, जबकि 2023 में यह आंकड़ा महज 130 पर था। इसमें बढ़ोतरी देखी गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय राजधानी में ऐसे मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है। लगातार विदेशी मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन


एनसीआरबी के डाटा के मुताबिक 2022 में दिल्ली में विदेशी नागरिकों से जुड़े 256 मामले सामने आए थे। 2023 में यह आंकड़ा तेजी से गिरा। इसके बाद दोबारा 2024 में यह फिर से बढ़ गया। आंकड़ों के प्रतिशत को देखें तो साल-दर-साल इसमें 54 फीसदी से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं इन मामलों में वर्ष 2024 में दिल्ली में चार्जशीट दाखिल करने की दर 99 प्रतिशत रही। यह राष्ट्रीय औसत 96.7 प्रतिशत से ज्यादा है। इससे पता चलता है कि ऐसे मामलों में पुलिस जांच पूरी होने की दर काफी ज्यादा है। दूसरी ओर एनसीआरबी के डाटा के मुताबिक पूरे देश में 2024 में विदेशियों द्वारा किए अपराधों के 2,792 मामले दर्ज किए गए जो 2023 में 2,546 और 2022 में 2,100 मामले थे।
विज्ञापन


दूसरी ओर देश के राज्यों में पश्चिम बंगाल में ऐसे मामलों की संख्या सबसे ज्यादा 992 दर्ज की गई। इसके बाद महाराष्ट्र में 386 और त्रिपुरा में 276 मामले दर्ज किए गए। वहीं तमिलनाडु में ऐसे मामलों की संख्या 139 रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें