फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मणिशंकर अय्यर के खिलाफ अपराध शाखा करेगी जांच

Sat, 07 Apr 2018 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस से निलंबित मणिशंकर अय्यर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणियां करने संबंधी मामले की जांच अपराध शाखा करेगी। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मणिका की अदालत में दिल्ली पुलिस ने रिपोर्ट पेश कर यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा है कि ऐसे ही एक मामले की जांच पहले ही अपराध शाखा के पास लंबित है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्तृत चर्चा के बाद जांच अपराध शाखा को स्थानांतरित की है।

वहीं, संबंधित जज के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई 4 मई तय की गई है। अदालत भाजपा नेता अजय अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई कर रही है। 

क्या है मामला 
दरअसल, गुजरात चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री ने खुलासा किया था कि लोकसभा चुनावों में अय्यर के निवास पर एक बैठक हुई थी। जिसमें पाकिस्तान के  उच्चायुक्त भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी शरीक हुए थे। याची का आरोप है कि इस बैठक में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया गया। जिसके बाद मणि शंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री पर अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था। ऐसे में अय्यर व अन्य के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें