फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू से लापता छात्र नजीब की तलाश में कैंपस पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम

Mon, 19 Dec 2016 02:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
jnu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से लापता हुए छात्र नजीब अहमद की तलाश कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम सोमवार को कैंपस पहुंची। जेएनयू कैंपस पहुंचकर क्राइम ब्रांच ने खोजी कुत्तों के साथ छापेमारी की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को जेएनयू कैंपस में एक झगड़े के बाद गायब हुए छात्र नजीब का आज तक पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार इस वक्त जेएनयू कैंपस में करीब 600 पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

इनमें स्पेशल सेल के अधिकारी भी शामिल हैं। बेहद गुप्त रखे गए इस सर्च ऑपरेशन के तहत जब पुलिस अचानक कैंपस में पहुंची तो सनसनी फैल गई।

जेएनयू के जंगलों में जांच कर रही टीम से जुड़े लोगों ने बताया कि ज‌िन खोजी कुत्तों के जरिए जांच की जा रही है वो जमीन में दबे शव का भी पता लगा सकते हैं। पुलिस विश्वविद्यालय के हॉस्टल व प्रोफेसरों के आवास की भी तलाशी ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें