फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: क्राइम ब्रांच ने नाइजीरियन ड्रग सिंडिकेट का किया खुलासा, दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 01:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्रैंक विटस दक्षिण दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कोकेन और ड्रग्स की तस्करी कर रहा है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का खुलासा कर दो नाइजीरियन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने करीब 5 करोड़ रुपये कीमत की 418 ग्राम कोकेन और एमडीएमए ड्रग्स की टैबलेट बरामद की हैं। पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि आरोपियों की पहचान नाईजीरिया निवासी फ्रैंक विटस और संडे ओटू के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्रैंक विटस दक्षिण दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कोकेन और ड्रग्स की तस्करी कर रहा है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी फ्रैंक विटस को गिरफ्तार किया। उससे कोकेन व ड्रग्स बरामद की गई। फ्रैंक ने पूछताछ में बताया कि ड्रग्स तस्करी में एक और नाइजीरियन नागरिक संडे ओटू शामिल है। वह महरौली इलाके में रह रहा है। इसके बाद पुलिस ने संडे ओटू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कमरे से ड्रग्स की 15 टैबलेट बरामद की।

पूछताछ में संडे ओटू ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दिल्ली में रह रहा था और फ्रैंक को ड्रग्स की सप्लाई करता था। दोनों ने बताया कि सिंडिकेट का सरगना नाइजीरिया में बैठा है, जो दिल्ली में एक अफ्रीकी महिला के जरिये ड्रग्स की डिलीवरी करवाता है। आरोपी फ्रैंक ने बताया कि वह 2012 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था और 2015 में एनसीबी ने एनडीपीएस केस में गिरफ्तार किया था। 2024 में जमानत पर छूटने के बाद उसने दोबारा ड्रग तस्करी शुरू की जबकि संडे ओटू ने कपड़ों के व्यापार में हुए घाटे की परपाई के लिए तस्करी शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें