हत्या के सबसे पहले बहू ने देखा था सास का शव
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि दिल्ली के रणहौला निवासी वीरमति गाय की देखभाल करने और चारा देने के लिए अपने कृषि भूखंड पर 30 दिसंबर, 2023 गई थीं। वीरमति की बहू, भी नियमित रूप से दूध निकालने वहां जाती थी। प्लॉट में दो कमरे थे, एक गाय रखने के लिए और दूसरा मवेशियों के चारे के भंडारण के लिए था जब वीरमति की बहू चारे के कमरे में गईं और लाइट चालू करने का प्रयास किया तो लाइट नहीं जली। अंधेरे में झाड़ू ढूंढते समय उनका हाथ एक भारी वस्तु से टच हुआ जैसे ही वह बैठी और वस्तु को ध्यान से छुआ देखा की उसकी सास बेसुध पड़ी हुई है और उसके हाथ खून से लथपथ हो गए। घबराकर वह वापस अपने घर भाग गई और तुरंत अपने पति के साथ वापस आ गई। मोबाइल फोन की टॉर्च से देखा तो वीरमति का गला कटा हुआ था। चेहरे पर चाकू के काफी वार थे।
छोटी बेटी प्रमिला पहले ही हो चुकी थी गिरफ्तार
मामला दर्जकर रणहौला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छोटी बेटी प्रमिला को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि ज्योति फरार थी। तीस हजारी कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। शाखा की एजीएस में तैनात इंस्पेक्टर गुलशन यादव की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान हवलदार परमजीत को सूचना मिली कि आरोपी ज्योति नजफगढ़ इलाके में छिपी हुई है। एसीपी भगवती प्रसाद की देखरेख में इंस्पेक्टर गुलशन यादव, एसआई चेतन व एसआई राजेश कुमार की टीम ने आरोपी को नंदा एन्क्लेव, नजफगढ़, दिल्ली के पास से पकड़ा गया।
मां की हत्या इसलिए की गई
पूछताछ के दौरान आरोपी ज्योति ने खुलासा किया कि वह अपने पति से अलग रह रही थी और गंभीर वित्तीय तनाव में थी। उसके भाई देविंदर ने पैतृक संपत्ति में उसका उचित हिस्सा देने से इनकार कर दिया था। उनके पिता ने 600 वर्ग गज का प्लॉट उसकी छोटी बहन प्रमिला के नाम कर दिया था। देविंदर ने प्रमिला के प्लॉट की चारदीवारी को जबरन गिरा दिया था और ज्योति के दावों का विरोध कर रहा था, जिसमें उनकी मां भी उसका साथ दे रही थी। दोनों ने 30 दिसंबर, 2023 को, मां को खत्म करने की साजिश रची।
वारदात के बाद भाग गई थी दोनों बहनें
साजिश के तहत दोनों ने एक ओला कैब बुक की और रसोई के चाकू से लैस होकर सुबह-सुबह बहादुरगढ़ से रणहौला पहुँच गई। प्रमिला छत पर चढ़ गई, प्लॉट में घुस गई और खुद को मवेशियों के चारे के कमरे में छिपा लिया। जब उनकी मां अंदर आई, तो प्रमिला ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आखिर में मां का गला रेत दिया। इसके बाद दोनों बहनें मौके से भाग गईं। घटना के बाद प्रमिला को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि ज्योति अपनी बेटी के साथ बहादुरगढ़, हरियाणा में अपने किराए के मकान से भाग गई थी।
ये भी पढ़ें: Delhi: उद्योग भवन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट