फोटो
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर सेंचुरियन कप सीजन-14 के लीग मैच में क्रिकेट-11 ने एलीट फोर्स-11 को सात विकेट से हरा दिया। पांच विकेट लेने वाले शेर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलीट फोर्स-11 ने टी-20 मुकाबले में नौ विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट-11 ने तीन विकेट पर 173 रन बनाकर जीत हासिल की। निशांत ने 87 रन और अरुण कुमार ने 66 रन की पारी खेली।