फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीआर पार्क थाने की महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रॉपर्टी को लेकर दो पक्षों में चल रहा था विवाद, एक पक्ष ने गलत तरीके से 107/151 में बंद किए जाने जाने की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क थाने की महिला थाना प्रभारी वंदना राय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। थाना प्रभारी पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने एक मामले में एक पक्ष को गलत तरीके से 107/151 (शांति भंग करने) में बंद किया था। मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कर दी गई थी।
मामले की जांच के बाद थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं मामले में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी के लाइन हाजिर करने पर गोल मोल जवाब दे रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासनिक कारणों की वजह से थाना प्रभारी को लाइन में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआर पार्क इलाके में एक प्रॉपर्टी को लेकर दो पक्षों में कुछ विवाद चल रहा है। आरोप है कि संपत्ति विवाद में दोनों पक्ष थाने लाए गए थे। आरोप है कि एक पक्ष को कलंदरा काटकर गलत तरीके से बंद कर दिया गया। रिहा होने के बाद पीड़ित पक्ष ने आला अधिकारियों से शिकायत की।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की पड़ताल करवाई। उसके बाद थाना प्रभारी को लाइन में भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें