फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहन से भाई ही करने लगा छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की किशोरी ने छेड़छाड़ करने पर चचेरे भाई पर तमंचे से गोली चला दी। वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


इससे हड़कंप मच गया। भीड़ जमा हो गई। हालांकि एफआईआर नहीं लिखाई गई है। पारिवारिक मामला होने के कारण दोनों पक्षों में समझौता होने की चर्चा है।

एसओ का कहना है कि भाई-बहन में मारपीट हुई थी, गोली चलाए जाने की पुष्टि नहीं हो रही है। जांच की जा रही है। हाईस्कूल पास किशोरी का घर चचेरे भाई के पास ही बना है।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर जुट गई भीड़

ग्रामीणों की मानें तो मंगलवार दोपहर करीब चार बजे गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। पता चला कि युवक किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसके चलते किशोरी ने युवक पर गोली चला दी।

कंट्रोल रूम में सूचना दी गई थी। सूचना पर एसओ उम्मेद सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। बकौल एसओ, किशोरी का कहना है कि उसका चचेरा भाई उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

दूसरी तरफ, किशोरी के चचेरे भाई का कहना है कि किशोरी किसी युवक से बात कर रही थी। विरोध करने पर उसने गोली चलाई, जिससे वह बच गया। पुलिस किशोरी और युवक के परिजनों को थाने बुलाकर बातचीत कर रही थी। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें