फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Herald Case: सोनिया-राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कल कोर्ट आरोपपत्र पर ले सकती है संज्ञान

Mon, 28 Jul 2025 06:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने पर मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम जुड़ा है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राउज एवेन्यू कोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के पहलू पर मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगी। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने 15 जुलाई को दोनों पक्षों की ओर से संज्ञान लेने के पहलू पर दलीलों पर विचार करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विज्ञापन


अदालत 2 जुलाई से प्रवर्तन निदेशालय और प्रस्तावित आरोपियों की ओर से संज्ञान लेने के बिंदु पर दैनिक आधार पर दलीलों पर सुनवाई कर रही थी। ईडी ने कांग्रेस नेताओं, दिवंगत पार्टी नेताओं मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीस के साथ-साथ सुमन दुबे, सैम पित्रोदा पर भी आरोप लगाए है।

साथ ही, एक निजी कंपनी यंग इंडियन पर नेशनल हेराल्ड अखबार प्रकाशित करने वाली एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) से संबंधित 2,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों के कथित धोखाधड़ी से अधिग्रहण पर साजिश और धन शोधन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सांसद डिंपल यादव पर टिप्पणी: 'नंगा' शब्द इतना आपत्तिजनक नहीं..', मौलाना बोले- मुझे मुस्लिम होने की सजा मिल रही


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें