फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी रोड पर कोठा चलाने वाली महिला को जेल, कोर्ट ने नेपाली युवती को किया बरी

Wed, 07 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
जीबी रोड स्थित कोठे को कोर्ट ने फौरन बंद करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कोठा चलाने वाली महिला को वेश्यावृत्ति के लिए कोठा मुहैया करवाने के आरोप में दो साल कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार-द्वितीय ने दिल्ली निवासी कांची तमांग को आईटीपी एक्ट की धारा तीन के तहत दोषी ठहराते दो साल कैद की सजा सुनाई है। 

अदालत ने कांची पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने तुरंत प्रभाव से कोठा बंद करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन

दो साल कैद व दो हजार जुर्माने की सजा सुनाई

अदालत ने आदेश पर कार्रवाई के लिए आदेश की कॉपी थाना कमला मार्केट एसएचओ को भेजने का निर्देश दिया है। 

दूसरी ओर अदालत ने इसी मामले में आरोपी नेपाली महिला को बरी कर दिया। अदालत ने कहा पुलिस यह साबित करने में नाकाम रही है कि यह महिला देह व्यापार रैकेट चला रही थी या उसने इसके लिए मानव तस्करी की। 

पेश मामला उस समय प्रकाश में आया था जब दिसंबर 2014 में जीबी रोड के कोठे से तीन लड़कियों के भागने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इन लड़कियों को तलाश किया और उन्हें काउंसलिंग के लिए भिजवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें