फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब चालक की घसीटकर हत्या का मामला: कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर भेजा, पुलिस करेगी पूछताछ

Fri, 13 Oct 2023 03:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

महिपालपुर इलाके में कैब चालक की हत्या करने वाले दोनो आरोपियों को कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा है।  वसंत कुंज थाना पुलिस आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ करेगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला हाउस कोर्ट ने वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस को महिपालपुर इलाके में कैब चालक की हत्या करने वाले दोनो आरोपियों को पांच दिन की रिमांड दी है। अब वसंत कुंज थाना पुलिस आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


बता दें कि महिपालपुर इलाके में मंगलवार को  बदमाश टैक्सी को लूटने के बाद चालक को एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। इस दौरान चालक के एक हाथ के चिथड़े उड़ गए। सिर का एक हिस्सा और शरीर के पिछले हिस्सा का मांस सड़क पर रगड़ने से पूरी तरह घिस गया। । टैक्सी से छूटकर चालक बिजेंदर बीपीआरएनडी के कार्यालय के पास गिरकर सर्विस रोड पर पहुंच गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

कैब चालक बिजेंदर शाह (43) फरीदाबाद का रहने वाला था। पुलिस शुरू में सड़क दुर्घटना की कार्रवाई कर रही थी, लेकिन वारदात के दो वीडियो सामने आने पर पुलिस के होश उड़ गए।  
विज्ञापन

वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने हत्या व सुबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें