फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह को एक महीने की न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 11 Apr 2020 06:57 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
dsp davinder singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पटियाला हाउस कोर्ट ने जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह को 27 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दविंदर को जनवरी 2020 में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को एक वाहन में ले जाने के दौरान श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग से गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश अजय कुमार जैन ने दविंदर सिंह को छह मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले दविंदर को कई चरणों में 30 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद सिंह को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने अदालत से कहा कि आरोपी से और अधिक पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। इस बीच पुलिस ने अदालत से अनुरोध किया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए क्योंकि यदि उन्हें छोड़ दिया गया तो वे भाग सकते हैं या जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

इसके बाद अदालत ने दविंदर को 6 मई तक और इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों जावेद इकबाल, सैयद नवीद मुश्ताक और इमरान शफी मीर को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उल्लेखनीय है कि पूर्व डीएसपी दविंदर सिंह को इस साल जनवरी में गिरफ्तारी के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस से निलंबित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें