फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पता रहा रहा मरीज, नहीं आई एयर एंबुलेंस, पीड़ित ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Mon, 30 Jul 2018 04:03 AM IST
धीरज बेनीवाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गोवा में सड़क हादसे का शिकार चांदनी चौक का व्यवसायी तड़पता रहा लेकिन भुगतान लेने के बाद भी एयर एंबुलेंस उसे लेने नहीं पहुंची। अब एयर एंबुलेंस कंपनी के खिलाफ पीड़ित व्यवसायी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 
विज्ञापन


व्यवसायी का आरोप है कंपनी ने तीन लाख रुपये से ज्यादा वसूल करने के बाद भी सेवा मुहैया नहीं करवाई और न पैसा वापस किया। कोर्ट ने इस शिकायत पर पुलिस से जवाब मांगा है।  

तीस हजारी अदालत के महानगर दंडाधिकारी दिनेश कुमार ने व्यवसायी विशाल जैन की शिकायत पर प्रभ चार्टर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की कर्मचारी अमायरा व कबीर के खिलाफ शिकायत पर थाना कोतवाली एसएचओ को 20 अगस्त तक कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) पेश करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने निर्देश की कॉपी डीसीसी मध्य जिला को भी भेजने के लिए कहा है। कोर्ट में पीड़ित के अधिवक्ता ऋषभ जैन ने कहा पीड़ित विशाल जैन का  30 मार्च को गोवा में सड़क हादसा हो गया था। 
विज्ञापन

उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए दिल्ली लाना था। परिजनों व मित्रों ने दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित एयर एंबुलेंस कंपनी से संपर्क किया। कंपनी 3.08 लाख रुपये लेकर सेवा देने के लिए तैयार हो गई लेकिन इसके बाद भी कंपनी ने सेवा मुहैया नहीं करवाई। 

इसके बाद विशाल के परिजन उसे दूसरी कंपनी की एयर एंबुलेंस से दिल्ली लेकर आये थे। पीड़ित के परिजनों ने कंपनी को पैसा वापस करने के लिए कई बार संपर्क व ईमेल किया। 

कंपनी के नेहरू प्लेस के पते पर कोई दफ्तर नहीं मिला। दूसरी ओर, कंपनी के कर्मचारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसकी शिकायत एसएचओ, एसीपी व डीसीपी को की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें