फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बिटकॉइन घोटाले में आयुष वार्ष्णेय की जमानत पर कोर्ट ने सीबीआई से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
-मामला 2015 में शुरू की गई गेन बिटकॉइन योजना से जुड़ा है, जिसे अमित भारद्वाज और उनके नेटवर्क द्वारा चलाया गया था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20,000 करोड़ रुपये के कथित बिटकॉइन घोटाले में आरोपी आयुष वार्ष्णेय की नियमित जमानत अर्जी पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा है। वार्ष्णेय को 17 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया था और उसे 30 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रखा गया है। आरोप है कि वह श्रीलंका भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लुकआउट सर्कुलर के तहत एयरपोर्ट पर उसे रोका गया। उस पर प्राथमिकी दर्ज हैं। मामला 2015 में शुरू की गई गेन बिटकॉइन योजना से जुड़ा है, जिसे अमित भारद्वाज और उनके नेटवर्क द्वारा चलाया था। आरोप है कि निवेशकों को 10 प्रतिशत रिटर्न का लालच देकर धन इकट्ठा किया गया। दिल्ली पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इस घोटाले की जांच कर रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक गोयल ने सीबीआई से जवाब तलब करते हुए इस मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को निर्धारित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें