फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में किराया ना देने पर कोर्ट ने चीनी कंपनी मिनिसो का फटकारा

Tue, 11 Aug 2020 12:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • कोर्ट ने चीनी कंपनी को दिया एक सप्ताह में किराए का भुगतान करने का आदेश
विज्ञापन
court - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साकेत कोर्ट ने जापानी डिजाइनर लाइफ स्टाइल ब्रांड मिनिसो को कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान पट्टे पर ली गई संपत्ति का किराया नहीं देने पर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कंपनी को किराये का भुगतान करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। आदेश देते हुए कोर्ट ने कहा कि कंपनी के पास रुपयों की कोई कमी नहीं है, फिर भी किराए नहीं दिया गया।
विज्ञापन


जिला न्यायाधीश राज कुमार चैहान ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि मिनिसो लाइफ स्टाइल प्राइवेट लिमिटेड के पास रुपयों की कोई कमी नहीं है। कंपनी दिल्ली में किराए पर लिए गए ऐसे लगभग 10 परिसरों में सफलतापूर्वक अपने कारोबार का संचालन कर रही है। कोर्ट ने मिनिसो को निर्देश दिया कि वह दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में किराए पर ली गई संपत्ति के लिए याचिकाकर्ताओं उमा शर्मा, वरुण प्रकाश और पुनीत प्रकाश को एक सप्ताह में किराए का भुगतान करे।

यह आदेश कोर्ट ने छह अगस्त को दिया। इस आदेश में कोर्ट कंपनी को निर्देश दिया कि वह सात दिनों के भीतर लॉकडाउन की अवधि के साथ ही लॉकडाउन के बाद की अवधि के किराए का भी भुगतान करे। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि अगर यह भुगतान नहीं किया जाता तो याचिकाकर्ता कंपनी के खिलाफ कानून के आवश्यक कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


कोर्ट ने इस बात पर भी गौर किया कि उमा शर्मा एक वरिष्ठ नागरिक हैं और किराए से मिलने वाली रकम ही उनकी और उनके दोनों बेटों की आय का स्रोत है। शर्मा और उनके बेटे वरुण ने अपनी याचिका में दावा किया है कि पट्टे पर दी गई संपत्ति का मासिक किराया 9,75,000 रुपए और कर है, जिसपर तीनों याचिकाकर्ताओं का समान हक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें