फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतिका शर्मा सुसाइड केसः विशेष अधिवक्ता के पेश न होने पर अदालत की फटकार

Sat, 26 Oct 2019 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

अदालत ने एअर होस्टेस गीतिका शर्मा को आत्महत्या के लिए विवश करने के प्रकरण में शुक्रवार को विशेष लोक अभियोजक के पेश न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। इस मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा मुख्य आरोपी हैं। इस मामले में अदालत ने दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


राउज एवेन्यू अदालत के विशेष विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहार ने कहा कि यह बेहद अजीब स्थिति है, जहां राज्य इस मामले में मुकदमा चलाने में कम रुचि दिखा रहा है। अदालत ने कहा कि गुरुवार को विशेष लोक अभियोजक राजीव मोहन के उपस्थित ना होने के कारण तीन गवाहों को बिना बयान दर्ज करवाए ही वापस जाना पड़ा। 

आज फिर हैदराबाद से गवाह चुंदुरू ईश्वरप्पा साई प्रसाद (सहायक निदेशक, सीएफएसएल) अदालत पहुंचे और विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) अदालत में उपस्थित नहीं हैं और जो अधिवक्ता उनका प्रतिनिधित्व वह कह रहे हैं कि विशेष अधिवक्ता तीस हजारी अदालत में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


इस बीच निदेशक (अभियोजन) ने अदालत से कहा कि दिल्ली सरकार पहले ही विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति कर चुकी है, इसलिए वह इस मामले को चलाने के लिए किसी अभियोजक की नियुक्ति नहीं कर सकते। अदालत ने उल्लेख किया कि राज्य सरकार द्वारा इस मामले के लिए नियुक्त विशेष अधिवक्ता 23 सितंबर से पेश नहीं हो रहे हैं। वहीं अभियोजक ने कहा कि निदेशक (अभियोजन) दिल्ली सरकार के विशेष गृह सचिव को विशेष अधिवक्ता के पेश न होने के बारे में अवगत करा चुके हैं।
 
अदालत ने कहा कि ऐसे हालात जब विशेष लोक अभियोजक पेश नहीं हो रहे और निदेशक (अभियोजन) ने मामले के लिए कोई अभियोजक नियुक्त करने में असमर्थता जताई है तो यह अदालत विशेष गृह सचिव, दिल्ली सरकार और अतिरिक्त डीसीपी राजीव रंजन को पेश होने और यह अवगत कराने के लिए नोटिस जारी करने को बाध्य है कि राज्य सरकार किस तरह मामले में मुकदमा चलाना चाहती है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 नवंबर की तारीख तय की है।

उल्लेखनीय है कि एअर होस्टेस गीतिका शर्मा, कांडा की एमएलडीआर एअरलाइन में काम करती थी। उसने अशोक विहार स्थित अपने आवास पर पांच अगस्त 2012 को खुदकुशी कर ली थी। घटनास्थल से बरामद हुए सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि वह कांडा और उसकी कर्मचारी अरुणा चड्ढा द्वारा किए जा रहे उत्पीडन की वजह से अपनी जान दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें