फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने दिया विजय माल्या की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश

Tue, 27 Mar 2018 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
vijay malya
विज्ञापन

अदालत ने विदेशी विनिमय उल्लंघन से जुुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में शराब कारोबारी विजय माल्या की बंगलूरू स्थित संपत्ति को कुर्क करने का आदेश स्थानीय पुलिस को दिया।  माल्या पर निजी व सार्वजनिक बैंकों के नौ हजार करोड़ रुपये हड़पने का भी आरोप है। अदालत उसे चार जनवरी 2018 को भगौड़ा घोषित कर चुकी है।

विज्ञापन


 ईडी के मुताबिक, माल्या ने किंग फिशर एयरलाइन के प्रोमोशन के लिए ब्रिटेन में फार्मूला वन रेस के लिये दो लाख पाउंड दिये थे। इसके लिए संबंधित नियम व कानून का पालन नहीं किया था।

पटियाला हाउस स्थित सीएमएम दीपक सेहरावत ने प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी पर सुनवाई के बाद माल्या की बंगलूरू स्थित संपत्ति कुर्क करने का आदेश स्थानीय पुलिस आयुक्त को दिया। साथ ही आठ मई को रिपोर्ट पेश करने को कहा। इ
विज्ञापन


ससे पहले  ईडी के विशेष अधिवक्ता एनके माटा ने कोर्ट के समक्ष कहा कि विजय माल्या को चार जनवरी को भगौड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद भी वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। उसकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उसकी संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें