फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल सौदा: आप ने कहा- कोर्ट ने खोला केंद्र का झूठ, 526 का विमान 1670 करोड़ का कैसे हुआ

Thu, 01 Nov 2018 03:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राफेल विमान सौदे पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आप सांसद संजय सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से 10 दिन के भीतर राफेल सौदे से जुड़ी सारी जानकारी मांगकर उसका झूठ खोल दिया है।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में बुधवार को मीडिया से वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से साफ है कि केंद्र को अदालत के साथ ही याचिकाकर्ताओं को भी राफेल विमान खरीद से जुड़ी सभी जानकारियां देनी होंगी। संजय सिंह के मुताबिक, केंद्र सरकार शुरू से ही गोपनीयता व देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए राफेल की कीमत सार्वजनिक नहीं कर रही थी। इस मामले में संसद को भी गुमराह किया गया। 

उन्होंने कहा कि 6 मार्च को आप सांसदों ने सीवीसी चेयरमैन और 12 मार्च को सीबीआई डायरेक्टर से राफेल सौदे की जांच की मांग की थी। सीवीसी ने शिकायत स्वीकार कर ली थी। इसके बाद नियमत: इसकी जांच सीबीआई को करनी थी, लेकिन अब तक इस मामले में कुछ भी नहीं हुआ। संजय सिंह ने कहा कि अब केंद्र सरकार को बताना पड़ेगा कि अनुभवहीन कंपनी को ठेका कैसे दिया गया। 526 करोड़ का विमान 1670 करोड़ का कैसे हो गया?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें