फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से फरार बेटी को कोर्ट ने दी मदद, मां से कहा जारी रखो उसकी पढ़ाई

Fri, 16 Jun 2017 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपको सुनने में ये बात भले ही अजीब लगे ‌लेकिन ये सच है कि एक मां नहीं चाहती कि उसकी बेटी पढ़े लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि उसकी पढ़ाई जारी रखी जा सके।
विज्ञापन


असल में दिल्ली के फतेहपुर बेरी में रहने वाली 17 साल की लड़की की मां उसकी पढ़ाई छुड़वाना चाहती थी जिससे परेशान होकर एक दिन लड़की घर से ही फरार हो गई।

लड़की की मां ने बेटी के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में कराई। पुलिस ने जब कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो मां ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

मां ने कोर्ट को दी यह सफाई

हाइकोर्ट - फोटो : SELF
मां ने कोर्ट को बताया कि उसकी बेटी घर से लापता है और उसकी बड़ी बहन के यहां रह रही है लेकिन पुलिस उसे तलाशने में लापरवाही बरत रही है। 

इसके बाद बेटी को कोर्ट में पेश किया गया तो उसने जो खुलासा किया वो हैरान कर देने वाला था। बेटी ने कोर्ट को बताया कि असल में उसकी मां न सिर्फ उसे बुरी तहर मारती-पीटती है बल्कि उसकी पढ़ाई भी बंद कराना चाहती है।  

इसके बाद कोर्ट ने पुलिस के साथ मां को आदेश दिया कि जल्द से जल्द लड़की को किसी स्कूल में एडमिशन कराया जाए। साथ ही कोर्ट ने मां को सख्त हिदायत दी है कि  वो बेटी को मारना-पीटना बंद कर दे।

नवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस मुरलीधर और सी हरिशंकर ने लड़की की मां को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि वह आगे से लड़की को पढ़ाई ना रोके। इस मामले की अगली सुनवाई 23 जून को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें