फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बरेली, गाजियाबाद के लिए उपयोगी टैक्सी में परिवार के साथ यात्रा के बहाने दंपती करता था हेरोइन की तस्करी, 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों के पास से बरामद हेरोइन की कीमत 7.5 करोड़ रुपये बताई गई
विज्ञापन

-बरेली से हेरोइन लाकर लोनी, गाजियाबाद और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाता है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में एक दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये टैक्सी में परिवार के साथ जाते थे, ताकि पुलिस को लगे कि परिवार यात्रा पर जा रहा है। यात्रा की आड़ में ही ये हेरोइन की तस्करी करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.504 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत 7.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव यादव के अनुसार इंस्पेक्टर विकास पन्नू की टीम को सूचना मिली थी कि आरिफ नाम का तस्कर बरेली से हेरोइन लाकर लोनी, गाजियाबाद और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाता है। पुलिस ने गाजियाबाद भोपुरा बॉर्डर इलाके के पास रेकी की तो पता लगा कि ट्रांसपोर्टेशन के लिए टैक्सी का इस्तेमाल कर रहा था। इंस्पेक्टर विकास पन्नू व एसआई गौरव की टीम ने भोपुरा बॉर्डर के पास घेराबंदी की और गााजियाबाद से दिल्ली में प्रवेश करते हुए कार को रोका गया। इसमें बैठे नारायणा गांव निवासी आरिफ खान (36) और उसकी पत्नी शिखा अली (30) को पकड़ लिया गया। इनके कब्जे से हेरोइन बरामद की गई। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने रिसीवर और सप्लायर के ठिकानों पर बरेली व दिल्ली में छापे मारे गए। इसके बाद पुलिस टीम ने भलस्वा डेयरी थाना इलाके में छापा मारकर जुम्मन (32) को गिरफ्तार कर लिया। इसके घर की तलाशी के दौरान 194 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड में चली गई थी नौकरी
मूलरूप से लोनी, गाजियाबाद निवासी आरिफ के माता-पिता की मौके बाद नारायणा जाकर ससुराल में रहने लगा। उसने मुर्गा मार्केट, गाजीपुर की एक दुकान में अकाउंटेंट का काम करना शुरू किया। कोविड में आरिफ की नौकरी चली गई और उसके बाद उसकी कमाई भी ठीक नहीं रही। इसके बाद उसने एक वैगनआर कार खरीदी और टैक्सी सर्विस शुरू की। इसी बीच, वह बरेली के किंगपिन के संपर्क में आया। वह उससे बरेली से तस्करी की स्मैक खरीदता था और उसके कहने पर, वह लोनी और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अपने कॉन्टैक्ट्स को तस्करी की स्मैक पहुंचाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें