फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मेट्रो में एक-दूसरे के मुंह में कुल्ला करने लगा कपल, यात्री बोले- ऐसी हरकतों से हम परेशान; कार्रवाई हो

Tue, 10 Oct 2023 11:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यात्रियों ने कहा कि दिल्ली मेट्रो केंद्र सरकार को पत्र लिखकर ऐसे सभी लोगों के सोशल मीडिया एकाउंट को स्थायी तौर पर डिलीट करवाने की मांग करे, जो मेट्रो में ऐसी हरकत करते हैं।
विज्ञापन
मेट्रो में एक-दूसरे के मुंह में कुल्ला करता कपल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कपल एक-दूसरे के मुंह में कुल्ला करते हुए दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों ने डीएमआरसी से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि ऐसी हरकतों से सभी को परेशानी होती है। मेट्रो में सफर करने वाले कपल कभी खुलेआम किस करते नजर आते हैं तो कभी बेपरवाह तरीके से रोमांस करते। वीडियो को लेकर डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उनके आसपास ऐसी कोई घटना होती है तो तुरंत मेट्रो से संपर्क करें, ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वहीं मेट्रो में ही एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक माथे पर सिंदूर लगाकर और गले में माला पहनकर महिला आरक्षित सीट पर बैठा हुआ है।
विज्ञापन

स्थायी तौर पर डिलीट हो सोशल मीडिया एकाउंट
यात्रियों ने कहा कि दिल्ली मेट्रो केंद्र सरकार को पत्र लिखकर ऐसे सभी लोगों के सोशल मीडिया एकाउंट को स्थायी तौर पर डिलीट करवाने की मांग करे, जो मेट्रो में ऐसी हरकत करते हैं। ऐसी हरकतें केवल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए की जाती हैं। देखा गया है कि वीडियो वायरल होने के बाद उक्त एकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में यदि उक्त सोशल मीडिया एकाउंट को ही स्थायी तौर पर डिलीट करवा दिया जाता है तो संबंधित व्यक्ति अपने फॉलोअर्स को बचाने के लिए ऐसी हरकत करने से पहले कई बार सोचेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें