सांसद वीके सिंह ने बताया कि रैपिड रेल का जुड़ाव दिल्ली से मेरठ हो गया। एक सिरा दुहाई से जेवर तक करने की योजना बना रहे हैं, जिससे जेवर हवाई अड्डा का जुड़ाव रैपिड रेल के माध्यम से हो जाए। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जेवर हवाई अड्डा से जुड़ाव ज्यादा रहेगा।
ऐसे में जेवर से दिल्ली और जेवर से मेरठ का जुड़ाव होने से लोगों को यात्रा में आसानी होगी। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। जेवर हवाई अड्डा बनने तक दुहाई से जेवर का जुड़ाव रैपिडएक्स से हो जाएगा। उन्होंने बताया कि नोएडा से मेट्रो का जुड़ाव रैपिड से भी होगा। इसकी डीपीआर तैयार है। कोशिश की जा रही है, जल्द से जल्द रैपिड एक्स से मेट्रो का जुड़ाव किया जा सके।