फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अमर कॉलोनी में ‘डिनर विवाद’ बना शूटआउट, गर्लफ्रेंड संग खाना खा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

Tue, 26 May 2026 10:50 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साहिल अपनी एक महिला मित्र के साथ फूड पॉइंट पर बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान पास की टेबल पर बैठे तीन युवकों के साथ किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि तीनों युवकों में से एक ने साहिल पर गोली चला दी।
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार शाम एक फूड पॉइंट पर बैठे 17 वर्षीय युवक को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घायल युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जिसे पहले मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक युवक की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है। घटना शाम करीब 7:54 बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन

महिला मित्र के साथ खाना खा रहा था साहिल
जानकारी के अनुसार, साहिल अपनी महिला मित्र के साथ अमर कॉलोनी इलाके के एक फूड पॉइंट पर बैठकर खाना खा रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी दौरान वहां से गुजर रहे युवकों के एक समूह में से एक लड़के का हाथ साहिल की कुर्सी से टकरा गया, जिस पर साहिल ने आपत्ति जताई।

गोली लगते ही मच गई अफरा तफरी
बताया जा रहा है कि इसके बाद वह समूह वहां से चला गया, लेकिन करीब 4 से 5 मिनट बाद दोबारा लौट आया। आरोप है कि समूह में शामिल एक युवक ने साहिल पर एक गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में केवल साहिल घायल हुआ है, जबकि किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर लेकिन स्थिर
घटना की सूचना मिलते ही अमर कॉलोनी थाना पुलिस, एसएचओ और एसीपी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां साहिल बेहोशी की हालत में वेंटिलेटर सपोर्ट पर मिला। पुलिस के अनुसार, साहिल के पिता छतरपुर एन्क्लेव इलाके में लॉन्ड्री का काम करते हैं। फिलहाल साहिल का एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
वारदात के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम बुलाकर जांच कराई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें