मामले की छानबीन के लिए एसएचओ प्रवीण कुमार, एएसआई हरपाल, हवलदार संजय, नवीन और कौशलेंद्र की टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली। पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से वारदात के समय का डंप डाटा निकलवाया। उसके आधार पर कुछ नंबरों की पहचान कर पुलिस की टीम मुरादाबाद तक पहुंची, लेकिन आरोपी महिला का सुराग नहीं लग पाया। इस बीच गोवा भागने की फिराक में आरोपी महिला अपने पति के साथ बुधवार सुबह निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचीं तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। बाद में बच्चा उससे सकुशल बरामद कर लिया गया।
बच्चा न होने पर नियत हुई खराब तो किया अगवा...
पुलिस की पूछताछ में आरोपी कविता ने बताया कि वह मूलरूप से गोवा की रहने वाली है। वह हरियाणा के पंचकुला में नौकरी करती है। वहां उसकी मुलाकात 10 साल कम उम्र के दिनेश से हुई। दोनों को प्यार हुआ और शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद उसके यहां कोई बच्चा नहीं हुआ। 25 दिसंबर को वह अपनी भतीजी को छोड़ने रेलवे स्टेशन आई थी। यहां राजकुमारी ने उसे बच्चा दिया तो उसकी नियत खराब हो गई। वह उसे पालने की नियत से अपने साथ ले गई। बुधवार को वह हमेशा के लिए गोवा जाने की तैयारी कर रही थी।