फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बच्चे की चाह में दंपति ने कर लिया दो माह के मासूम को अगवा, ऐसे पकड़े गए आरोपी

Wed, 08 Jan 2020 06:37 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शादी के डेढ़ साल बाद भी जब एक दंपती को बच्चा नहीं हुआ तो उसने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से दो माह के मासूम को अगवा कर लिया। पुलिस ने 13 दिन कड़ी मशक्कत की। बाद में बुधवार सुबह आरोपी दंपती को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ही दबोच लिया। बच्चा उनके पास से सकुशल बरामद हो गया। इनकी पहचान गोवा निवासी कविता (35) और यूपी के बदायूं निवासी दिनेश कुमार (25) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे को लेकर गोवा भागने की फिराक में थे। अपने बच्चे को पाकर उसकी मां बेहद खुश है। वह पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहीं।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बताया कि मूलरूप से सतना, मध्य प्रदेश की रहने वाली राजकुमारी 25 दिसंबर को निजामुद्दीन ट्रेन में सवार होने के लिए आई थी। उसे ट्रेन पकड़कर एक शादी में सतना जाना था। राजकुमारी दिल्ली नरेला इलाके में अपने पति तोताराम मित्तल के साथ रहती है। इसकी पांच साल की एक बेटी व दो माह का एक बेटा है। तोताराम काम की वजह से रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच पाया। राजकुमारी बच्चों व सामान को लेकर रेलवे स्टेशन आई थी। इधर, कविता मुरादाबाद में रहने वाली अपनी भतीजी को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन आई थी। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचने पर राजकुमारी को पता चला कि उसकी ट्रेन दूसरे प्लेटफॉर्म से जाएगी। चूंकि उसके पास सामान व बच्चे थे। उसने पास खड़ी अनजान महिला कविता से मदद मांगी।

राजकुमारी ने उसे अपना छोटा बच्चा देकर कहा कि वह सामान रखकर आती है तब तक वह उसके बेटे को पकड़ ले। राजकुमारी सामान रखकर वापस आई तो उसने देखा कि कविता वहां से बच्चे के साथ गायब थी। यह देखकर राजकुमारी के होश उड़ गए। फौरन उसने पुलिस को सूचना दी। राजकुमारी की शिकायत पर हजरत निजामुद्दीन रेलवे थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़ी गई आरोपी महिला व उसका पति...

मामले की छानबीन के लिए एसएचओ प्रवीण कुमार, एएसआई हरपाल, हवलदार संजय, नवीन और कौशलेंद्र की टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली। पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से वारदात के समय का डंप डाटा निकलवाया। उसके आधार पर कुछ नंबरों की पहचान कर पुलिस की टीम मुरादाबाद तक पहुंची, लेकिन आरोपी महिला का सुराग नहीं लग पाया। इस बीच गोवा भागने की फिराक में आरोपी महिला अपने पति के साथ बुधवार सुबह निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचीं तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। बाद में बच्चा उससे सकुशल बरामद कर लिया गया।

बच्चा न होने पर नियत हुई खराब तो किया अगवा...
पुलिस की पूछताछ में आरोपी कविता ने बताया कि वह मूलरूप से गोवा की रहने वाली है। वह हरियाणा के पंचकुला में नौकरी करती है। वहां उसकी मुलाकात 10 साल कम उम्र के दिनेश से हुई। दोनों को प्यार हुआ और शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद उसके यहां कोई बच्चा नहीं हुआ। 25 दिसंबर को वह अपनी भतीजी को छोड़ने रेलवे स्टेशन आई थी। यहां राजकुमारी ने उसे बच्चा दिया तो उसकी नियत खराब हो गई। वह उसे पालने की नियत से अपने साथ ले गई। बुधवार को वह हमेशा के लिए गोवा जाने की तैयारी कर रही थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें