फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले का शिकार स्विस जोड़ा दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, सुषमा ने योगी सरकार से मांगी रिपोर्ट

Fri, 27 Oct 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
द‌िल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए स्व‌िस कपल
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी में स्विटजरलैंड के प्रेमी युगल के साथ हुई मारपीट के बाद घायल जोड़े को राजधानी के अपोलो अस्पताल भर्ती कराया गया है। गुरुवार को दिल्ली पहुंचने के बाद घायल विदेशियों से मिलने विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी अस्पताल मिलने पहुंचे। वहीं व‌िदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी योगी सरकार से इस बाबत र‌िपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

I have just seen this. I have asked for a report from the State Government. / 1 https://t.co/NbJk4BF5iS via @TOICitiesNews— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) October 26, 2017

My officers will reach them in the hospital. /2— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) October 26, 2017

Our Jt.Secy S.Bhattacharjee and Indian Ambassador designate to Switzerland https://t.co/gQDqLC21X8 met Swiss nationals /1— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) October 26, 2017
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि विदेशियों की हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि डॉक्टरों ने प्राथमिक तौर पर उपचार दे दिया है। सिर की चोटों को लेकर कुछ मेडिकल टेस्ट भी कराए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आंतरिक चोटों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

एक डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद विदेशी जोड़े का उपचार शुरू कर दिया है। चोटें काफी हैं, इसलिए फिलहाल कुछ भी कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

पत्थरों और डंडों से किया था हमला

बता दें कि रविवार को फतेहपुर सीकरी में युवाओं के समूह ने पत्थर और डंडों से स्विटजरलैंड के लुजाने निवासी प्रेमी जोड़े पर हमला कर दिया।

खून से लथपथ विदेशी पर्यटक सड़क पर पड़े हुए थे और राहगीर विडियो बनाते रहे। जैसा कि अस्पताल के सूत्रों ने बताया, क्लॉर्क 30 सितंबर को भारत भ्रमण पर आए थे। उनके साथ प्रेमिका मैरी भी साथ में हैं।

रविवार को फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन के नजदीक घुमते वक्त इनके साथ यह वारदात हुई है। वहां घुम रहे युवाओं के एक समूह ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी दूर चलने के बाद उन लोगों ने विदेशी जोड़े के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें