फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बंद फ्लैट में मिले दंपति के शव, सुसाइड नोट में लिखा हैरान करने वाला सच

Tue, 13 Nov 2018 03:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के नीतिखंड-3 में एक बंद फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति का शव मिला। युवक के हाथ बंधे हुए थे और शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ था, जबकि महिला का शव बेड पर पड़ा था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मौके से युवक  द्वारा लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दोनों अपनी मर्जी से जान देने की बात लिखी है। पुलिस के मुताबिक दंपति का शव दो-तीन दिन पुराना है। 

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है। 

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि नीति खंड-3 स्थित प्लॉट संख्या-12 में बागपत निवासी प्रवेश कुमार (24) पत्नी के साथ रहते थे। फरवरी 2018 में पत्नी ने प्रवेश पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

 

इस मामले में प्रवेश इसी वर्ष मार्च में जेल गया था। मई में हाईकोर्ट के आदेश पर वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। प्रवेश की बहन की मानें तो सोमवार को प्रवेश की कोर्ट में तारीख थी, लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचा तो उसकी मां और छोटा भाई अभिषेक फ्लैट पर आए। 

फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला और दुर्गंध आ रही थी। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब नहीं खुला तो दोपहर ढाई बजे अभिषेक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रहे गए। 

युवक का शव कमरे में पंखे से लटका था और उसके दोनों हाथ बंधे थे। महिला का शव बेड पर पड़ा था। पुलिस को युवक के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मर्जी से जान देने की बात लिखी है। 

शाम करीब पांच बजे फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और समय का पता चल सकेगा।      

दुबई भी गया था प्रवेश

बहन ने बताया कि मई में जेल से छूटने के बाद प्रवेश ने एक माह तक दुबई में काम किया था। वह पत्नी के साथ पिछले तीन माह से इंदिरापुरम में रह रहा था। कुछ माह प्रवेश ने एक मोबाइल कंपनी में भी काम किया था। 

इन दिनों वह बेरोजगार था। जबकि उसकी पत्नी एक बिल्डर फर्म में नौकरी करती थी। महिला की पूर्व में भी शादी हो चुकी है। उसका एक पुत्र भी है। लोगों ने बताया कि दो दिन से उन्होंने दोनों को नहीं देखा था। पुलिस जांच में पता चला है कि तीन से चार दिन पूर्व दोनों के बीच विवाद भी हुआ था, इस दौरान आसपास के लोगों ने उनकी तेज आवाज को भी सुना था।       

जनवरी 2018 में हुई थी शादी              
महिला ने मार्च 2017 में प्रवेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश पर फरवरी 2018 में सिहानी गेट थाने में प्रवेश के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इससे पहले जनवरी 2018 में प्रवेश ने महिला से कोर्ट मैरिज की थी।

मार्च में प्रवेश को जेल भेजा गया था। कोर्ट में प्रवेश ने जमानत प्रार्थना पत्र के साथ अपनी शादी का पंजीकरण कोर्ट के सामने रखा था। जिला न्यायालय से जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त होने के बाद मई में युवक को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।        
विज्ञापन

घटना के बाद भी चलता मिला टीवी    

पड़ोसियों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि शनिवार को आधी रात के बाद प्रवेश और उसकी पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी। इस दौरान दोनों ने तेज आवाज में टीवी भी चला रखा था। इसके बाद से दोनों को किसी ने नहीं देखा। सोमवार को पुलिस जब दोनों के फ्लैट में पहुंची तो टीवी चलती हुई मिली। पुलिस का कहना है कि प्रवेश के पास मोबाइल नहीं था। उसकी पत्नी के पास एक मोबाइल मिला है। पुलिस ने महिला के घरवालों को सूचना दे दी है।  

कुछ अनसुलझे सवाल              
- युवती ने पहले युवक की हत्या की या युवक ने युवती की हत्या कर आत्महत्या कर ली             
- फ्लैट में बाहर से प्रवेश का कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जो कुछ भी हुआ फ्लैट के अंदर ही हुआ             
- दोनों का मौत से पूर्व झगड़ा हुआ होगा क्योंकि युवती के सीधे बाजू में चोट की वजह से खून निकला हुआ है

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें