दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक दंपती ने पंखे से फांसी कर आत्महत्या कर ली। दोनों मूल रूप से बंगाल के रहने वाले थे। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी के चलते दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला लिया है।
दिल्ली के करोल बाग इलाके में रविवार को एक दंपती ने पंखे से फांसी कर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान देबू भौमिक (36) और उनकी पत्नी मल्लिका भौमिक (32) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बंगाल के काशीनाथपुर, ब्लॉक दासपुर, जिला पश्चिम मेदिनीपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी के चलते दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला लिया है। पुलिस ने दोनों के शवों को आरएमएल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।