फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पश्चिम बंगाल से दिल्ली आ रहे थे नकली नोट, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांधी नगर थाना पुलिस ने 500 रुपये के 187 जाली नोट किए बरामद, पश्चिम बंगाल के मालदा से जुड़े हैं गिरोह तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले की गांधी नगर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नकली नोट सिंडिकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने दिल्ली और बिहार के बोधगया से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 500 रुपये के कुल 187 जाली नोट बरामद हुए हैं।



पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद दानिश (35) और मोहम्मद मिराज उर्फ गुड्डू (36) के रूप में हुई है। दानिश गया, बिहार का निवासी है, जबकि गुड्डू झारखंड का रहने वाला है। दानिश दिल्ली के बाजारों में नकली नोट खपाता था, जिसे गुड्डू सप्लाई करता था। संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद महादेव डुंबरे ने बताया कि 22 अगस्त को कोटक महिंद्रा बैंक से 18 जाली नोट मिले थे। कपड़ा कारोबारी नफीस अहमद ने ये नोट अपने खाते में जमा कराए थे। नफीस ने बताया कि 21 अगस्त को दानिश ने उससे 17200 रुपये के कपड़े खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेटवर्क का खुलासा

नफीस की सूचना पर पुलिस ने दानिश को सीसीटीवी फुटेज की मदद से दबोचा। पूछताछ में दानिश ने बताया कि उसने गुड्डू से 10 हजार असली नोट देकर 30 हजार नकली नोट खरीदे थे। दिल्ली पुलिस की टीम ने बोधगया पहुंचकर मुख्य सप्लायर गुड्डू को गिरफ्तार किया। गुड्डू के बैग से 169 जाली नोट बरामद हुए। उसने बताया कि ये नोट पश्चिम बंगाल के मालदा में बैठे तस्करों से 60,000 असली नोट देकर 1.50 लाख नकली नोट में खरीदे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें